Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 18,000 करोड़ की सौगात, कहा – ‘सेमीकंडक्टर जैसी futuristic tech industry पर फोकस…’.

PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 18,000 करोड़ की सौगात, कहा – ‘सेमीकंडक्टर जैसी futuristic tech industry पर फोकस…’.

By HO BUREAU 

Updated Date

PM Modi in Andhra Pradesh

PM Modi in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगपुरम में पीएम मोदी ने शनिवार को 18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसी futuristic tech industry पर है। विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास, इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

पढ़ें :- 'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद...',PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले जयराम रमेश

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, ये आवश्यक है। आज का ये आयोजन नया इतिहास, नया रिकॉर्ड, रचने का भी है। आज एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही ढिमसा डांस का सास्कृतिक रिकॉर्ड भी रचा गया है। 13 हजार से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति, उनका उत्साह, उनका अनुशासन और आदिवासी संस्कृति का गौरव…ये दृश्य वाकई अद्भुत था।

“देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा”

पीएम मोदी ने कहा कि इसमें देश की विविधता की झलक भी थी और पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजकर रखी गई जनजातीय विरासत भी थी। मैं इस प्रस्तुति के लिए आप सभी का और विशेष रूप से मेरी आदिवासी बहनों-बेटियों का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं। आज देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विजन है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट्स को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए पोर्ट्स भी बना रहे हैं। पहले जब एयरपोर्ट बनते थे तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे। हमने इस परंपरा को बदला। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा। हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा और केंद्र की NDA सरकार ने ये निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा।

Written By – AVINAY MISHRA

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement