नई दिल्ली, 28 जनवरी। शुक्रवार एनसीसी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। ये कार्यक्रम पीएम मोदी के नए लुक की वजह से चर्चा का विषय बन गया। इस कार्यक्रम में पीएम ने गहरे रंग की पगड़ी और काला चश्मा लगाया हुआ था। हाल ही में गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी पहने दिखाई दिए थे। ये कार्यक्रम दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में आयोजित किया गया।
पढ़ें :- France Protest : प्रदर्शन के दौरान एआई का हुआ इस्तेमाल, कुछ तस्वीरें हमारे देश की थीं ही नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों
आज पीएम मोदी एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) कैडेटों से कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा मुक्त रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स स्वयं भी नशे से मुक्त रहें और अपने परिसर को भी नशा से मुक्त रखें। प्रधानमंत्री ने कैडेटों से कहा कि वे नशे की लत का शिकार हुये साथियों को उससे मुक्ति दिलाने में मदद करें।
Addressing the NCC Rally. https://t.co/R1XBNFWe9v
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2022
पढ़ें :- एग्रीवोल्टाइक्स से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण समृद्धि को मिलेगा नया आधार : PM मोदी
उन्होंने कहा कि अगर देश का युवा ठान ले तो सब संभव है। देश का युवा अगर भारतीय श्रम से बनी चीजें इस्तेमाल करेगा तो भारत का भाग्य बदल सकता है।
NCC की यह रैली हर साल 28 जनवरी को आयोजित होती है। इस दिन एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का समापन समारोह होता है। इसमें प्रधानमंत्री कैडेट्स की सलामी लेते हैं और सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मानित करते हैं।