Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हरदोई में पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

हरदोई। हरदोई में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये असलहा फैक्ट्री पाली इलाके में स्थित तालाब के पास बनी झोपड़ी से संचालित की जा रही थी। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।

पढ़ें :- बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से बने और अधबने असलहे व भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में SP केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि पाली पुलिस ने दलेलपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र के साथ पकड़। जिसने अपना नाम रामसेवक बताया जो कि रमापुर थाना पाली का रहने वाला है।

पुलिस की पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह अवैध शस्त्र उसने ग्राम गोपालपुर के आगे एक तालाब के पास बनी झोपड़ी में व्यक्ति से खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम गोपालपुर के आगे तालाब के पास बनी झोपड़ी में पहुंचे। यहां एक व्यक्ति झोपड़ी में बैठकर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहा था।

पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम सुनील लोहार है जो थाना लोनारा क्षेत्र का रहने वाला है। झोपड़ी से पुलिस ने पांच तमंचे, एक बंदूक, तीन कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों सुनील लोहार पर कुल 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं रामसेवक पर भी 2 मामले पहले से दर्ज हैं।

पढ़ें :- गाजियाबाद में 50 हजार का इनामिया मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, बाइक और असलहा बरामद
Advertisement