अलीगढ़। स्थानीय नगर निगम निकाय चुनाव के लिए 11 मई को मतदान होगा। जिले के 18 निकायों में 11 लाख 81 हजार मतदाता 347 पदों पर 1617 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में कुल 18 नगर निकाय हैं। जिनमें नगर निगम में लगभग सवा नौ लाख मतदाता हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां आज शाम को रवाना होंगी।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
13 मेयर 472 पार्षद प्रत्याशी हैं। इनमें नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत शामिल है। छह पंचायतों में पहली बार निकाय चुनाव हो रहा है। अलीगढ़ में 11 मई को स्थानीय निकाय के मतदान को देखते हुए नगरीय क्षेत्र में 754 पोलिंग बूथ के अंतर्गत सिटी हाई स्कूल जीटी रोड, माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, सेंट फिडेलिस स्कूल, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद और इनग्राम स्कूल को 6 आदर्श पोलिंग बूथ के रूप में नगर निगम द्वारा बनाया गया है।
साथ ही महिला मतदाताओं की जागरूकता के लिए टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज और अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में तीन पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।