1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Pollution Ranking : दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 63 भारतीय, देखें कौन सा शहर रहा सर्वाधिक प्रदूषित

Pollution Ranking : दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 63 भारतीय, देखें कौन सा शहर रहा सर्वाधिक प्रदूषित

लगातार दूसरे साल दिल्ली बनी सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी, राजस्थान का भिवाड़ी दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बर्न, 22 मार्च। अब भारत दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित देश के रूप में भी पहचान बना रहा है। स्विटजरलैंड की एक कंपनी आईक्यूएयर द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में से 63 शहर भारतीय निकले हैं। दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से लगातार दूसरे साल भी दिल्ली ने दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी के रूप में पहचान बनाई है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में से 10 भारत के हैं

साल 2021 के लिए जारी आईक्यूएयर की रिपोर्ट में राजस्थान का भिवाड़ी शहर दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर है। प्रदूषण के मामले में गाजियाबाद दुनिया में दूसरे और चीन का शहर होटान तीसरे स्थान पर है। दिल्ली इस सूची में चौथे स्थान पर है और लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी साबित हुई है। दिल्ली के प्रदूषण स्तर में 2021 में 2020 की तुलना में 15 फीसद वृद्धि हुई है। दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में से दस भारत के हैं।

इस सूची में शामिल बाकी 7 शहर जौनपुर, नोएडा, बागपत, हिसार, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और रोहतक हैं। सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में 10 भारत के, एक चीन का और शेष 4 पाकिस्तान के हैं। इनमें से फैसलाबाद दुनिया में छठे स्थान पर है। अन्य पाकिस्तानी शहर बहावलपुर, पेशावर और लाहौर हैं। दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 63 शहर भारतीय हैं। इस तरह प्रदूषण के मामले में भारत दुनिया की अगुवाई कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के अलावा कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु का प्रदूषण स्तर पिछले साल यानी 2020 की तुलना में इस वर्ष यानी 2021 में बढ़ा है।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com