Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. ‘एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे…’, ‘बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु’ वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर

‘एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे…’, ‘बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु’ वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर

By HO BUREAU 

Updated Date

'एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे...', 'बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु' वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर

Prashant Kishor : प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 19246 वोटों से जीत हासिल की। इसके साथ ही उनका एक बयान चर्चा का विषय बना। उन्होंने कहा था कि किसी व्यक्ति के विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बनेगा। इसी पर प्रशांत किशोर ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हमने एक बात कही है कि प्रशांत किशोर या किसी व्यक्ति के विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगर यहां पर जनता ने अवसर दिया है तो एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे कि बांकीपुर भी बेंगलुरु या बेंगलुरु जैसे बेहतर शहर जैसा कैसे बन सकता है।

पढ़ें :- बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा धमाका, बीजेपी का अभेद्य किला कैसे ढहा? जानिए जीत के 5 सबसे बड़े फैक्टर

यह भी पढ़ें : पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सवाल पूछने पर मची धक्का-मुक्की; सांसद बोले- ‘मुझे खत्म करने की साजिश’

उन्होंने कहा कि बिल्कुल दिघा के बेटा है, वोटर वो दिघा के हैं, बांकीपुर के नहीं हैं। बिहार के लड़के हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उस नाते बिहार के होने के नाते मेरी शुभकामना उनको है। हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि बिहार का कोई आदमी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लेकिन भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर वो अच्छा काम करें, तब वो बेहतर बात माना जाएगा। बिहार के होने के नाते वो भाजपा के अध्यक्ष हैं, इसका गौरव है।

जानें प्रशांत किशोर ने नीतीश का जिक्र कर क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब नीतीश कुमार थे तो हम नीतीश कुमार के साथ थे। आज जो लोग जेडीयू चला रहे हैं, ये लोग कहां थे? ये सब तो रोड पर थे। आज जो जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, उस समय इनको तो पार्टी से निकाल दिया गया था। नीतीश अपने होश-हवास में होते तो उनके इर्द-गिर्द जो लोग आज उनके नाम पर सत्ता की मलाई खा रहे हैं, ये लोग थोड़ी न होते। नीतीश के रहते हुए ये संभव नहीं था।

पढ़ें :- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सवाल पूछने पर मची धक्का-मुक्की; सांसद बोले- 'मुझे खत्म करने की साजिश'
नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- कमर्शियल LPG सिलिंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में ₹202 और कोलकाता में ₹209 की कटौती, घरेलू गैस के दाम स्थिर

 

Advertisement