1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। दिल्ली में ₹202 और कोलकाता में ₹209 की कमी हुई है। वहीं घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानिए आपके शहर में नई गैस कीमतें।
Updated Date
अगस्त महीने की शुरुआत कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। हालांकि, इस बार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अगस्त महीने की शुरुआत कमर्शियल एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ईंधन लागत कम होगी।
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 202 रुपये घटकर 2,728 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में 209 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। पटना में इसकी कीमत 209 रुपये घटकर 3,018 रुपये और लखनऊ में 2,860.50 रुपये हो गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे पहले जुलाई में भी दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये घटाई गई थी।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम उपभोक्ताओं को फिलहाल रसोई गैस की कीमतों में राहत नहीं मिलेगी। वर्तमान में घरेलू सिलिंडर दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलिंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 808.50 रुपये हो गई है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने आई कटौती से कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों की परिचालन लागत कम होगी, जिससे उनके खर्च घटेंगे और कारोबार को फायदा मिल सकता है। इससे भविष्य में खाद्य सेवाओं की लागत पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। हालांकि, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को रसोई गैस की कीमतों में राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा।
Written by- अरविंद कुमार
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।