Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है’, पीएम ने शेयर किया वीडियो

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है’, पीएम ने शेयर किया वीडियो

By HO BUREAU 

Updated Date

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है', पीएम ने शेयर किया वीडियो

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से दो दिवसीय उज्बेकिस्तान की यात्रा पर हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उज्बेकिस्तान के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं और ताशकंद में उनके स्वागत करने की उत्सुकता दिखा रहे हैं।

पढ़ें :- हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में फंसे 4 भारतीय नागरिक सुरक्षित निकाले गए : विदेश मंत्रालय

इस वीडियो में उज्बेकिस्तान के कुछ छात्र-छात्राएं ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है। हम आपके ताशकंद आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ छात्र भारत और उज्बेकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश भी डाल रहे हैं।प्रधानमंत्री यहां 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिज गणराज्य की यात्रा कर रहे हैं।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 से 30 अगस्त तक ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य के लिए कार्यसूची तय करेंगे।

दोनों नेता विकसित भारत और उज्बेकिस्तान-2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी के ताशकंद में शास्त्री स्मारक तथा ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने की भी संभावना है। किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम सादिर झापारोव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ताशकंद से बिश्केक जाएंगे और 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। भारत 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें वे मंच पर सुरक्षा, संपर्क और अवसरों से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इसके अलावा, वे मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।(आईएएनएस)

पढ़ें :- उत्तराखंड में कोई जातिगत भेदभाव नहीं, कांग्रेस मुद्दाविहीन है : CM धामी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement