1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका, मध्य प्रदेश से देंगी भाई का साथ

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका, मध्य प्रदेश से देंगी भाई का साथ

Bharat Jodo Yatra: रोजगार के मुद्दे पर जनता का समर्थन लेने के लिए प्रियंका गांधी चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाई राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करने वाली हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जीवन और आजीविका के मूलभूत मुद्दों पर जनमत तैयार करने के लिए प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी.भारत जोड़ो यात्रा के लिए मंगलवार को भी विश्राम का दिन था. बुधवार यानि आज यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी.

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेंगे.मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी. 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है.

26 नवंबर को इंदौर में रहेगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी. इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी.यात्रा के चौथे दिन इंदौर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचेगी, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया है. इसके बाद खालसा कॉलेज के पास रात्रि विश्राम होगा. 26 नवंबर तक यात्रा इंदौर में ही रहेगी और हर विश्राम से करीब 2 किलोमीटर पहले नुक्कड़ सभा आयोजित की गई है. 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी.

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी हुई शामिल

पढ़ें :- महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: शहरी राजनीति में बीजेपी गठबंधन की मज़बूत दस्तक

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी. यह यात्रा अब तक 3,570 किमी की लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है. बता दें कि अब तक इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं. वहीं प्रियंका पहले यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में व्यस्त थीं. प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ इस यात्रा में मध्य प्रदेश से देंगी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com