1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान आए, ‘आप’ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान आए, ‘आप’ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

इस रुझान में अब बदलाव की बहुत कम संभावना है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। पंजाब में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ लग रही है। इस रुझान में अब बदलाव की बहुत कम संभावना है।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में इस समय आप 90, कांग्रेस 12, अकाली दल 08 व सात सीटों पर अन्य लीड कर रहे हैं। पंजाब में अब तक के रुझान के मुताबिक कई बड़े दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ के नाम से मशहूर प्रकाश सिंह बादल आप उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आप उम्मीदवार से छह हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रजिया सुलताना, विधानसभा स्पीकर राणा केपी, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण समेत कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com