1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Elections 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिक्रमजीत मजीठिया तो लंबी से प्रकाश सिंह बादल लड़ेंगे चुनाव

Punjab Elections 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिक्रमजीत मजीठिया तो लंबी से प्रकाश सिंह बादल लड़ेंगे चुनाव

अकाली दल ने अपने चर्चित नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल अपने पैतृक विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 26 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के धुर विरोधी नेता आमने-सामने आ गए हैं। अकाली दल ने अपने चर्चित नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने बुधवार को ये दावा किया कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेगे। इस सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं।

पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"

आमने-सामने सिद्धू और मजीठिया

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?

पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया दो ऐसे नेता हैं जो राजनीतिक लड़ाई के बीच निजी लड़ाई को लेकर आते हैं। विधानसभा के अंदर और बाहर नवजोत सिद्धू खुलेआम मजीठिया को तस्कर कहते रहे हैं। वहीं मजीठिया भी सिद्धू पर निजी हमले करते रहे हैं। अब दोनों नेता चुनाव मैदान में आमने-सामने होंगे। इसके चलते अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र पंजाब की सबसे हॉट सीट बन गई है। अब अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगे। इसके साथ ही अकाली दल ने अपने हिस्से की सभी 97 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

लंबी से प्रकाश सिंह बादल लड़ेंगे चुनाव

पढ़ें :- ₹10,000 में 5G! 2026 में भारत का स्मार्टफोन गेम बदल रहा है सस्ता, दमदार और फ्यूचर-रेडी

वहीं अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल अपने पैतृक विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ेंगे। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल कड़ाके की ठंड के बावजूद हलके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान ही वो कोरोना संक्रमित हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल ने साफ किया है कि वो लंबी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। बादल अकाली दल का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। लंबे राजनीतिक जीवन में 10 बार विधानसभा चुनाव जीते। लंबी को अकाली दल का गढ़ माना जाता है। बादल 1997 के विधानसभा चुनाव के बाद से यहां से लगातार 5 बार विजेता रहे हैं। पिछले दिनों कोविड होने के कारण प्रकाश सिंह बादल को लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने पर सवाल खड़े हो गए थे। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला पिता पर ही छोड़ दिया था।

पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com