1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Elections 2022 : बेटी राबिया ने संभाली नवजोत सिद्धू के चुनाव प्रचार की कमान, कहा- शादी नहीं करूंगी जब तक पापा जीत ना जाएं

Punjab Elections 2022 : बेटी राबिया ने संभाली नवजोत सिद्धू के चुनाव प्रचार की कमान, कहा- शादी नहीं करूंगी जब तक पापा जीत ना जाएं

राबिया सिद्धू ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी गरीब हैं। उनके खातों की जांच की जानी चाहिए। राबिया ने दावा किया कि चन्नी के खाते में 133 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 11 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भी चुनाव प्रचार में कूद गई हैं। राबिया अपने पिता सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाल रही हैं।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

राबिया डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटी

राबिया सिद्धू इन दिनों अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। राबिया अमृतसर पूर्वी सीट पर पिता के पक्ष में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस सीट पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मजीठिया अपने हलके मजीठा को छोड़कर यहां से चुनाव मैदान में हैं। सिद्धू और मजीठिया के बीच की राजनीतिक टक्कर किसी से छिपी नहीं हैं।

शादी नहीं करूंगी जब तक पापा जीत ना जाएं- राबिया

पिता सिद्धू के चुनाव प्रचार के दौरान राबिया ने अपनी शादी को लेकर भी चर्चा की। कहा वो तब तक शादी नहीं करेंगीं जब तक पिता जीत ना जाएं। दरअसल पत्रकारों ने उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा था। चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। सिद्धू इन दिनों वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए हुए हैं।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

राबिया ने चन्नी पर साधा निशाना

इस दौरान राबिया ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी गरीब हैं। उनके खातों की जांच की जानी चाहिए। राबिया ने दावा किया कि चन्नी के खाते में 133 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं।

वहीं राबिया ने प्रचार के दौरान अपने पिता के पंजाब मॉडल के बारे में लोगों से चर्चा की। राबिया ने कहा मजीठा क्षेत्र में बीस-बीस रुपए में करियाने की दुकान पर चिट्टा मिलता है। अगर अमृतसर में वो जीत गए तो यहां भी दुकानों पर नशा बिकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com