1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. राहुल गांधी ने की जालंधर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी ने की जालंधर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर तीन बजे जालंधर के खालसा कॉलेज से दोबारा शुरू हो गई। भारत जोड़ो यात्रा शहर के बीच रेलवे स्टेशन के पास से निकलती हुई पठानकोट चौक तक गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर तीन बजे जालंधर के खालसा कॉलेज से दोबारा शुरू हो गई। भारत जोड़ो यात्रा शहर के बीच रेलवे स्टेशन के पास से निकलती हुई पठानकोट चौक तक गई। इससे पहले राहुल ने देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, जहां पर मंदिर प्रधान शीतल विज ने उनका सम्मान किया और माता की चुन्नी भेंट की। राहुल से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी मिले, यह मुलाकात अमरिंदर राजा वडिंग ने खालसा कालेज में करवाई।

पढ़ें :- "राहुल गांधी देश की छवि धूमिल करते हैं" - BJP प्रवक्ता संबित पात्रा का तीखा हमला

यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह यात्रा के लिए रवाना हो गए। सांसद चौधरी संतोख सिंह के अचानक हार्ट अटैक से निधन के बाद 24 घंटे के लिए यात्रा रोक दी गई थी। इस यात्रा को रविवार सुबह एलपीयू से शुरू किया जाना था लेकिन सांसद संतोख सिंह की मौत के कारण संस्कार के बाद दोपहर तीन बजे खालसा कॉलेज से शुरू किया गया। बलकौर सिंह राहुल गांधी से मिल कर लौट गए।

उनका कहना था कि उनको दिल की समस्या थी, जिस कारण स्टंट डलवाना पड़ा। वह ज्यादा पैदल नहीं चल पाएंगे। राहुल ने बलकौर सिंह को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों के कारण ही वह इतना बड़ा सदमा सह सके हैं। सभी को यही लगा कि उनके घर का जी चला गया है।

राहुल गांधी पैदल ही खालसा कॉलेज से बीएसएफ चौक पहुंचे, जहां से रेलवे रोड पर आ गए। वहां से यात्रा का स्वागत सुशील रिंकू ने किया जबकि आगे जाकर यात्रा का स्वागत जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने किया। यात्रा शहर के बीच निकलती हुई रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां विधायक बावा हेनरी व उनके समर्थकों की तरफ से स्वागत किया गया।

पढ़ें :- National Herald Case: गांधी परिवार पर सियासी प्रहार या 'राजनीतिक प्रतिशोध'? उठते हैं सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com