मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Railway’s NTPC Level 2 Exam : रेलवे ने NTPC लेवल-2 परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट

इंडिया वॉइस

RRB एनटीपीसी परीक्षा तारीखों के मुताबिक सीबीटी 2 परीक्षा 14 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली है।

RRB NTPC
शेयर करें

नई दिल्ली, 16 जनवरी। भारतीय रेलवे ने शनिवार को कहा कि गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) की परीक्षा के दूसरे चरण के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सीबीटी 2 परीक्षा 14 और 18 फरवरी को होगी आयोजित

केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के मुताबिक NTPC लेवल 2 के लिए चुने गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 7,05,620 है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक स्तर के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग अलग-अलग विकल्पों और उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर की गई है। दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) के लिये RRB द्वारा अधिसूचित समुदाय-वार रिक्तियों के 20 गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है। RRB एनटीपीसी परीक्षा तारीखों के मुताबिक सीबीटी 2 परीक्षा 14 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली है।

भर्ती परीक्षा 3 चरणों में होगी आयोजित

बतादें कि भर्ती परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है – कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी 1, सीबीटी 2) और उसके बाद साक्षात्कार। पहले चरण के सीबीटी के सामान्यीकृत स्कोर का उपयोग दूसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

शेयर करें