मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

राजस्थान में नौकरी के अवसरः असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब है अंतिम तिथि

Rajni

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है।

rajasthan lok sewa aayog
शेयर करें

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)  के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। आवेदकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर गई है। एग्जाम अक्टूबर 2023 में प्रस्तावित है।

आयोग ने इसका सिलेबस भी जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से 48 सब्जेक्ट के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसमें 21 से 40 साल तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। एग्जाम में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप में होंगे।

आवेदकों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जरूरत पड़ने पर आयोग की ओर से मूल्यांकन में स्कैलिंग, मॉडरेशन या नॉर्मलाइजेशन को अपनाया जा सकेगा। गौरतलब है कि आयोग की ओर से 26 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू किया गया था।

म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के स्थान पर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ( सितार)

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 22 जून 2023 को जारी सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2023 के विज्ञापन में पद क्रम संख्या 34 पर अंकित पदनाम म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के स्थान पर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ( सितार) होगा।

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के पत्र दिनांक 16 एवं 19 जुलाई द्वारा उक्त पदनाम में परिवर्तन किया गया है। इसके फलस्वरूप इस भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन की अवधि को बढ़ाया गया है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2023 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शेयर करें