1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rajya Sabha Elections 2022 : 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए 31 मार्च को होगा मतदान

Rajya Sabha Elections 2022 : 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए 31 मार्च को होगा मतदान

पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों की सीटों पर 2 अप्रैल को सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 07 मार्च। सोमवार को चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। सभी सीटों पर 31 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें :- चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026: धुरंधर की धूम, सैयारा और होमबाउंड भी दौड़ में आगे

लिस्ट में असम से 2, हिमाचल प्रदेश से 1, केरल से 3, नागालैंड से 1, त्रिपुरा से 1 और पंजाब से 5 सीटे हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है उसमें प्रमुख नाम कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (हिमाचल प्रदेश) और एके एंटनी (केरल) हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी सीटों के लिए 14 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। 31 मार्च को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

पढ़ें :- करीना कपूर खान का खुलासा: RK स्टूडियो की वापसी नहीं होगी, रणबीर सिर्फ अभिनय पर ध्यान दे रहे हैं

वहीं पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों की सीटों पर 2 अप्रैल को सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहीं पंजाब के सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दूलो का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके अलावा असम से रानी नाराह और रिपुन बोरा, केरल से एमवी श्रेयम्स कुमार और सोमप्रसाद के, नागालैंड से केजी केनी, त्रिपुरा से झरना दास (बैद्य) का भी कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

चुनाव को लेकर अधिसूचना

अधिसूचना जारी : 14 मार्च, 2022
नामांकन करने की आखिरी तारीख : 21 मार्च, 2022
नामांकन की जांच : 22 मार्च को होगी
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख : 24 मार्च
मतदान की तारीख : 31 मार्च 2022
मतदान का समय : सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
वोटों की गिनती : 31 मार्च को शाम 05:00 बजे

पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com