1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rajya Sabha Elections : राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को होगा मतदान, 24 मई को अधिसूचना होगी जारी

Rajya Sabha Elections : राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को होगा मतदान, 24 मई को अधिसूचना होगी जारी

इन सभी सीटों के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होगी। 10 जून को मतदान होगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 मई। चुनाव आयोग ने गुरुवार को 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों के लिए 10 जून (शुक्रवार) को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे।

पढ़ें :- गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य

बतादें कि ये सभी 57 सीटें जून और अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के कारण खाली होंगी। इन सीटों से सेवानिवृत्त होने वालों में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल और बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा प्रमुख हैं।

57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश से 4, तेलंगाना से 2, छत्तीसगढ़ से 2, मध्य प्रदेश से 3, तमिलनाडु से 6, कर्नाटक से 4, ओडिशा से 3, महाराष्ट्र से 6, पंजाब से 2, राजस्थान से 4, उत्तर प्रदेश से 11, उत्तराखंड से 01, बिहार से 5, झारखंड से 2 और हरियाणा से 2 सदस्यों का कार्यकाल जून या अगस्त में खत्म हो रहा है। इन सभी सीटों के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होगी। 10 जून को मतदान होगा।

कौन-कौन से चेहरे होंगे सेवानिवृत्त ?

पढ़ें :- PM मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर व्यक्त किया उत्साह

जूलाई और अगस्त में जिन राज्यसभा सदस्यों को कार्यकाल खत्म हो रहा है उनके नाम हैं- आंध्र प्रदेश से प्रभु सुरेश प्रभाकर, टी.जी. वेंकटेश, यलमंचिली सत्यनारायण चौधरी, छत्तीसगढ़ से छाया वर्मा, रामविचार नेताम, वेणुंबका विजय साई रेड्डी; तेलंगाना से लक्ष्मीकांत राव, श्रीनिवास धर्मपुरी, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, मोबशर जावेद अकबर, संपतिया उइके, कर्नाटक के.सी. राममूर्ति, जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडीस (13.09.2021 से रिक्त), निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु सो टी.के.एस. एलंगोवन, ए नवनीतकृष्णन, आर.एस. भारती, एस.आर. बालासुब्रमण्यम, ए विजयकुमार, के.आर.एन. राजेशकुमार, ओडिशा से नेकांति भास्कर राव, प्रसन्ना आचार्य, सस्मित पात्रा, पंजाब से अंबिका सोनी, बलविंदर सिंह, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल, पी चिदंबरम, प्रफुल्ल पटेल, विकास हरिभाऊ महात्मे, संजय राउत, विनय सहस्रबुद्धे, राजस्थान से ओमप्रकाश माथुर, अल्फोंस कन्ननथनम, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर, उत्तर प्रदेश से रेवती रमन सिंह, सुखराम सिंह, सैयद जफर इस्लाम, शिव प्रताप, सतीश चंद्र मिश्र, संजय सेठ, विशंभर प्रसाद निषाद, कपिल सिब्बल, अशोक सिद्धार्थ, जय प्रकाश, सुरेंद्र सिंह नागर, उत्तराखंड से प्रदीप टम्टा, बिहार से गोपाल नारायण सिंह, रामचंद्र प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र दुबे, मीसा भारती, शरद यादव (04.12.2017 से खाली), झारखंड से महेश पोद्दार, मुख्तार अब्बास नकवी; हरियाणा से दुष्यंत गौतम, सुभाष चंद्र।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com