1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Ranchi : IG आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

Ranchi : IG आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

हादसे के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर गए। कुछ को हल्की चोटें भी लगी। वहीं कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। सभी को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 19 मार्च। रांची के IG आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आवासीय परिषद में गाना-बजाना चल रहा था। हमले के बाद लोग ढोलक, झाल, मंजीरा छोड़कर भागे। इसके बावजूद कई लोग मधुमक्खियों के डंक के शिकार हो गए। इस दौरान परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी और कई पदाधिकारी शनिवार को IG आवास में होली मना रहे थे। सब नाच-गान और एक दूसरे को रंग लगाने में मंग्न थे। इस बीच मधुमक्खियों ने उनपर हमला बोल दिया। इससे पुलिसकर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा। किसी ने कमरे में घुसकर अपने आप को बचाया। किसी ने भाग कर खुद को कार में बंद कर लिया। इधर-उधर भागने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर गए। कुछ को हल्की चोटें भी लगी। वहीं कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। सभी को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

होली खेलने निकले थे पुलिस के जवान

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा सबसे पहले काम ला एंड आर्डर और जनता की सुरक्षा है। उसमें से जो समय मिलता है, उसमें हम लोग सौहार्द के साथ होली मनाते हैं। इसमें हर समुदाय और धर्म के लोग होली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस के जवान और कुछ अधिकारी रंग और गुलाल लेकर होली मनाने निकले थे। ये लोग अलग-अलग अधिकारियों के आवास पर जाकर गाना-बजाना कर रहे थे। इसी दौरान ये घटना हो गई।

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com