1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News : मांडर सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की विजयी

Jharkhand News : मांडर सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की विजयी

Shilpi Neha Tirkey : झारखंड मांडर उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराकर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की विजयी रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 26 जून। Mandar Bypolls Result: झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई थी। आज सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई। शाम होते-होते वोट के आंकड़ों ने ये तय कर दिया की मांडर की जनता  कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को जीत का ताज पहनाने का मन बना चुकी है। शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के बाद झारखंड में कांग्रेस के खेमें में अब महिला विधायकों की संख्या 5 हो चुकी है।

पढ़ें :- BJP मुख्यालय में रणनीतिक बैठक: जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में महासचिवों के साथ चुनावी समीक्षा

चुनावी परिणाम के अनुसार शिल्पी नेहा तिर्की ने करीब 23 हजार वोटों से अपनी नजदीकी प्रतिद्वंदी बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को हरा कर मांडर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि शिल्पी नेहा तिर्की  पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पुत्री हैं। इस चुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी देव कुमार धान तीसरे पायदान पर रहे।

कौन हैं शिल्पी नेहा तिर्की के पिता 

शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड की सरकार में मंत्री रहे बंधु तिर्की की बेटी है। बंधु तिर्की को एक मामले में कोर्ट से सजा हो गई थी। जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। इसके चलते ही मांडर में दोबारा चुनाव कराया गया है। कांग्रेस ने इस चुनाव में बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को अपना उम्मीदवार बनाते हुए मैदान में उतारा था। अब चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और ये सीट दोबारा से तिर्की परिवार के पास पहुंच चुकी है। शिल्पी नेहा तिर्की ने 23287 वोटों से इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- झारखंड में तकरारः बंद पड़ी खदानों की जमीन राज्य सरकार को लौटाए केंद्रः सोरेन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com