यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। रिटायर्ड IAS अफसर शनिवार सुबह गोल्फ खेलने गए थे।
Updated Date
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। रिटायर्ड IAS अफसर शनिवार सुबह गोल्फ खेलने गए थे।
जब गोल्फ खेलकर घर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी का शव पड़ा था। बदमाशों ने इंदिरानगर निवासी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी। गोल्फ खेल कर लौटे पूर्व IAS अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे को पत्नी की हत्या की जानकारी हुई। वारदात लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 21 में हुई। देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और प्रयागराज के कमिश्नर रह चुके हैं।