Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. RSS की भी पसंद हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में जन्मे CM मोहन यादव, चर्चाओं से दूर रहकर काम करना है पसंद

RSS की भी पसंद हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में जन्मे CM मोहन यादव, चर्चाओं से दूर रहकर काम करना है पसंद

By Rakesh 

Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. मोहन यादव सूबे के नए मुख्य मंत्री बनाए गए हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन में जन्मे श्री यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भी पसंद माने जाते हैं। जमीन से जुड़े और चर्चाओं में न रहकर कार्य करना इनकी विशेषता है।

पढ़ें :- FIR वापसी, छात्र आंदोलन और E20 पेट्रोल विवाद पर देश में नई बहस

उज्जैन में 25 मार्च 1965 को जन्मे यादव मौजूदा शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री थे। वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर निर्वाचित हुए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से शिक्षा ग्रहण करने वाले 58 वर्षीय यादव ने बीएससी, एलएलबी, एमए (राजनीति विज्ञान) के अलावा एमबीए तक की शिक्षा हासिल की है। उन्होंने पीएचडी भी की है।

डॉ. यादव के पिता का नाम पूनमचंद यादव है और उनकी पत्नी सीमा यादव हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पर्यटन, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान और खेलकूद में काफी रुचि है। डॉ. यादव का राजनीतिक जीवन में प्रवेश उज्जैन में 1982 में माधव साइंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के साथ हुआ, जब वे सह सचिव चुने गए। इसके बाद वे 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला।

2000 से 2003 तक उज्जैन नगर के जिला महामंत्री भी थे

इसके बाद वे भाजपा में भी सक्रिय हो गए और 2000 से 2003 तक उज्जैन नगर के जिला महामंत्री भी रहे। वर्ष 2013 में वे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बनें और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। वे वर्ष 2013 में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनें। इसके बाद से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। वे सूबे की शिवराज सिंह चौहान सरकार में दो जुलाई,2020 को उच्च शिक्षा मंत्री बने और अब तक इस दायित्व को संभालते आ रहे हैं।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट
Advertisement