1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 76वें कांस में पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं सारा अली खान

76वें कांस में पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं सारा अली खान

इस बार का कांस बेहद ही खास है, क्योंकि इस बार बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इसमें शिरकत करने जा रही हैं। फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर एक्ट्रेस सारा अली खान ,ईशा गुप्ता, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला समेत कई सेलेब्स ने रेड कार्पेंट की रौनक बढ़ाई।

By Rakesh 

Updated Date

सारा,ईशा ने किया डेब्यू

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

विदेशों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हर कोई चाहता है और जिसको मौका मिलता है वह पूरी मेहनत के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। 76वें कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है, जो 16 मई से लेकर 21 मई तक होने वाला है।

इस बार का कांस बेहद ही खास है क्योंकि इस बार बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इसमें शिरकत करने जा रही हैं। फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर एक्ट्रेस सारा अली खान, ईशा गुप्ता, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला समेत कई सेलेब्स ने रेड कार्पेंट की रौनक बढ़ाई।

आपको बता दे कि सारा अली खान ने कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया है। इस दौरान सारा ने बेहद ही खूबसूरत आइवरी कलर का लहंगा पहना। जिस पर सिल्वर कढ़ाई की गई थी।

लहंगे को रॉयल लुक देने के लिए सारा ने एक आउटफिट के साथ लंबा सा दुपट्टा स्टाइल किया, जो लुक में चार चांद लगा रहा था। फोटोज सामने आते ही फैंस ने सारा के इंडियन लुक की तारीफ की। सारा की  तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत नजर आईं

सारा अली खान ने रेड कार्पेट पर ब्रूट इंडिया से बातचीत के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा-हैलो और नमस्ते। उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा नर्वस हूं। मैं हमेशा किसी दिन यहां आने की ख्वाहिश रखती थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यहां हूं।

अपने लुक के बारे में बताते हुए सारा ने कहा कि इसे अबू और संदीप खोसल ने तैयार किया है। यह एक ट्रेडिशनल इंडियन हैंडमेड डिजाइन है। मुझे हमेशा अपने इंडियन होने पर गर्व रहा है। यह बताता है कि मैं कौन हूं।

वहीं इस बार पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। इस दौरान मानुषी ने व्हाइट गाउन पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। आउटफिट के अलावा मानुषी ने मिनिमल मेकअप और नेकलेस के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया।

ईशा गुप्ता ने पहना हाई स्लिट गाउन

पढ़ें :- बजट 2026 की तस्वीर: क्या यह मिडिल क्लास को असली राहत देगा या फिर उम्मीदों पर पानी फेरेगा?

कांस 2023 में इस बार ईशा गुप्ता भी रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी रहीं। उन्होंने इस  दौरान हाई स्लिट गाउन पहना था। जिसमें वो खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उनके इस आउटफिट को फैंस ने काफी पसंद किया। फैंस उनकी फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस बार कांस 2023 में कई भारतीय एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com