यमुनानगर के पुराना हमीदा आत्मापुरी कॉलोनी के रुदल (26) का गुरुवार को घड़ी रोड पर स्थित झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
Updated Date
यमुनानगर। यमुनानगर के पुराना हमीदा आत्मापुरी कॉलोनी के रुदल (26) का गुरुवार को घड़ी रोड पर स्थित झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भेजवा दिया। मृतक का नाम रुदल (26) है। उसके पिता का नाम जग्गू चौरसिया है। मृतक रुदल लेबर फैक्ट्री में काम करता था। 8 महीने पहले ही मृतक की शादी हुई थी।
रुदल अपने घर बुधवार की रात को फोन पर बात करते हुए बिना किसी को बताए घर से लापता हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पिता जग्गू चौरसिया ने हमीदा पुलिस चौकी में लिखवाई थी। हमीदा पुलिस चौकी द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही थी कि गुरुवार दोपहर बाद उसका शव हमीदा के घड़ी रोड पर स्थित झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस उसका शव देखकर हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।