Shivpuri News:मध्य-प्रदेश के शिवपुरी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,शिवपुरी में सुबह 4 बजे इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस के सामने एक महिला ने कूद कर आत्महत्या कर ली.इस घटना की सूचना 4 बजे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी.
पढ़ें :- चिता पर लेटी आदिवासी महिलाएं: Ken-Betwa River Linking Project के खिलाफ उग्र विरोध
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की पहचान पूजा भसीन निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है.टीआई अमित भदौरिया ने बताया की महिला ने किन कारणों से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है, फिलहाल इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि अभी महिला के शव का पीएम कराया है.
टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि सुबह 4 बजे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्टेशन से गुना की तरफ 1 किलोमीटर आगे एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पीएम कराया है. आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके तहत कार्रवाई की जाएगी.