Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Sidhu Moosewala Death: मूसेवाला की हत्या में जुड़ा गायक मनकीरत औलख का नाम, औलख को जान से मारने की धमकी

Sidhu Moosewala Death: मूसेवाला की हत्या में जुड़ा गायक मनकीरत औलख का नाम, औलख को जान से मारने की धमकी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 30 मई। पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगवार बढ़ने की संभावना तेज होती दिख रही है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ के लेने के बाद दविंदर बम्बीहा गैंग ने कहा है कि मूसेवाला उनका आदमी नहीं था, लेकिन वो उसका बदला लेकर रहेगा। इस धमकी के बाद सोमवार सुबह गौंडर एंड ब्रदर नामक फेसबुक पेज पर पंजाबी गायक मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पोस्ट में कहा गया है कि मूसेवाला का कत्ल पैसों के लिए किया गया है। मनकीरत औलख मूसेवाला समेत कई नामी गायकों और कलाकारों की निजी जानकरी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गुट के साथ साझा करता है। बंबीहा ग्रुप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस गैंग पर बेकसूरों को मारने का आरोप लगाया है। बंबीहा ग्रुप ने कहा कि ये बेकसूरों को मारते हैं। फिर अपने लोगों को भी मरवाते हैं। इसके बाद बंबीहा ग्रुप ने कहा कि मूसेवाला की हत्या में गायक मनकीरत औलख का हाथ है।

पढ़ें :- खरगे बोले - ED, CBI और अन्य एजेंसियां कहां? तो किरेन रिजिजू बोले - राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर किया था विरोध

धमकी मिलने पर मनकीरत औलख को मिली थी सुरक्षा

बतादें कि कुछ महीने पहले पंजाबी गायक मनकीरत औलख को फेसबुक पर जान से मारने धमकी मिली थी। इसके बाद आरोपियों ने अपनी पोस्ट को वहां से हटा लिया था। हालांकि गायक मनकीरत ने इसके लिए सीधे ही मोहाली पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद मोहाली पुलिस ने तुरंत उन्हें दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए थे। साथ ही कहा था कि सारी स्थिति पर पुलिस की टीम नजर रख रही है। जिसके बाद मनकीरत औलख ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा क्यों नहीं लौटाई है ये सोच का विषय है। इस पोस्ट में कहा गया है कि कुछ पैसों की खातिर हीरे जैसा जवान छीन लिया गया है। मूसेवाला हत्याकांड में पंजाबी गायक मनकीरत औलख का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मनकीरत औलख से पूछताछ करने का फैसला किया है।

गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने पोस्ट कर कहा

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दविंदर बंबीहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला को मारकर गलत किया है। इस हत्या में सिंगर मनकीरत औलख का पूरा हाथ है। वो सारे गायकों से पैसे इकट्‌ठा करता है। वो उनकी पर्सनल जानकारी लॉरेंस ग्रुप को देता है। मनकीरत औलख को सिक्योरिटी दी हुई है। बिना बात के मूसेवाला की सिक्योरिटी छीनकर शोर मचा दिया गया। मूसेवाला का किसी गैंगस्टर से कोई कॉन्टैक्ट नहीं था।

गौंडर ग्रुप का दावा

वहीं विक्की गौंडर ग्रुप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पैसों के लिए हुई है। इसके पीछे सिंगर मनकीरत औलख है। पंजाब में जितने भी सिंगर हैं, मनकीरत औलख उन सबकी पर्सनल जानकारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के साथ शेयर करता था। मनकीरत औलख की सिक्योरिटी क्यों वापस नहीं ली गई?।

गौरतलब है कि गैंगस्टर पॉलीवुड में पैसा लगा रहे हैं। वो पर्दे के पीछे रहकर अपने यू-ट्यूब चैनल्स से लेकर कई गतिविधियां चला रहे हैं। इतना ही नहीं कई कलाकारों के गाने पिस्तौल के बल पर उन चैनलों पर रिलीज किए जाते हैं। इसका खुलासा कुछ समय पहले हुआ था, जब मोहाली पुलिस ने कुछ गैंगस्टर पकड़े थे। उनसे पूछताछ में सच सामने आया था कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल्स बनाए हुए हैं जहां से उन्हें पैसे तक आते हैं। इसके बाद मोहाली पुलिस ने उन चैनल्स को बंद करवाने की कार्रवाई की थी। साथ ही इन लोगों के खातों से लाखों रुपये सीज करवाए थे।

पढ़ें :- बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा धमाका, बीजेपी का अभेद्य किला कैसे ढहा? जानिए जीत के 5 सबसे बड़े फैक्टर
Advertisement