Skin Care Tips: : हर कोई चाहता है कि हमेशा यंग दिखे, साथ ही चेहरा बेदाग और निखरा रहे ,जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चेहरे पर काले धब्बे, दाग, झुर्रियां और स्किन ड्राईनेस जैसी समस्याएं दिखने लगती हैं, त्वचा निखारने के लिए हमेशा ऊपरी इलाज करना ठीक नहीं है बल्कि कुछ घरेलू उपाय भी हमें खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं ,रूखी और बेजान त्वचा हमारे सेल्स को और डैमेज करती है जिससे कम उम्र में ही हम चेहरे से जूड़ी कई समस्या को फेस करते है , घरेलू उपायों की बात करें तो इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इससे आपको हमेशा के लिए नैचुरल निखार मिल जाता है।
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
अनहेल्दी डाइट, अल्कोहल, कैफीन, नींद और एक्सरसाइज की कमी, पॉल्युशन जैसी चीजों की वजह से भी चेहरे पर बुरा प्रभाव पड़ता है . इनकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां, डार्क सर्कल्स हो जाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हम घरेलू नुस्खे की मदद से इन समस्या को रोक सकते हैं और चेहरे मे होने वाले नुकसान को ठीक कर सकते हैं
घरेलू उपाय:
गुलाब जल गुलाब जल चेहरे के लिए काफी फायदे मंद होता है इसे चेहरे पे लगाने के साथ साथ गुलाब जल की कुछ बूंदों को अपनी नाभि यानी बेली बटन पर डालें. फिर फिंगर से मसाज करें. इससे आप के चेहरे पे निखार आएगा
घी घी स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने के लिए नेचुरल उपाय है. आप थोड़े से घी को गर्म करें और सोने से पहले चेहरे पर इसकी कुछ बूंदे लेकर फिंगर से मसाज करें.
पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केसर केसर भी हमारे चेहरे के लिए काफी फायदे मंद होता है इसमें एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं जो स्किन के कालेपन को दूर करने में कारगर साबित होते हैं.दूध मे केसर मिलकर चेहरे पे हल्का हल्का मसाज करे इससे चमक आती है केसर मिल्क का सेवन रामबाण साबित होता है.
इसके अलावा एचएम अपने चेहरे पर हल्दी ,मुलतानी मिट्टी ,टमाटर , चीनी भी लगा सकते है