1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. दुखदः कमरे में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, बेटा बचा

दुखदः कमरे में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, बेटा बचा

पंजाब के लुधियाना में कमरे में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rajni 

Updated Date

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में कमरे में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- 26 साल में कितनी बार ढहीं दिल्ली में इमारतें? इन बड़े हादसों में गईं सैकड़ों जानें, MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल

लुधियाना के थरीके गांव में रविवार देर रात डेयरी में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

इस दौरान दंपती के साथ सो रहा छोटा बेटा बच गया। मृतकों की पहचान बिहार निवासी सुशील कुमार और ललिता देवी के तौर पर हुई है। सुनील पासवान (40) और ललिता देवी (38) दो साल से डेयरी में रह रहे थे। रविवार देर रात दोनों डेयरी के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। साथ में उनका पांच साल का बेटा भी सो रहा था। बाकी तीन बच्चे छत पर सोए थे।

देर रात सांप ने सुनील पासवान को डस लिया। इसके बाद उसकी पत्नी को भी डसा। महिला ने बताया कि अंदर सांप आ गया है और उसके पति और उसे काट लिया है। इस पर डेयरी संचालक व अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां दोनों की मौत हो गई।

पढ़ें :- बिहार में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से पहुंचा 1.91 मीटर ऊपर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com