महराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले के एसपी आमजन की पीड़ा जानने के लिए खुद फरियादी बन गए। एसपी सोमेंद्र मीना फरियादी बनकर सादे कपड़ों में थाने पर पहुंच गए। एसपी थाने के सामने खड़े लोगों के बीच पहुंचकर शिकायत बयां करने लगे। लोगों ने एसपी को आम आदमी समझ थाने में मौजूद दरोगा से मिलावाया।
पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक
सादी वर्दी में बैठे दरोगा ने एसपी सोमेंद्र मीना की फरियाद सुनी। एसपी ने सादी वर्दी में जनसुनवाई करते दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी सोमेंद्र मीना के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने जिले के पुरन्दरपुर थाने का निरीक्षण किया है।