Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः BJP की बैठक में 2024 चुनाव जीतने की बनी रणनीति, कहा- मोदी-मनोहर की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

हरियाणाः BJP की बैठक में 2024 चुनाव जीतने की बनी रणनीति, कहा- मोदी-मनोहर की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी कुरूक्षेत्र जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को श्री अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवा ट्रस्ट में हुई। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीवार लेखन, देव स्थलों की साफ सफाई, विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप समेत कई अहम संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस मौके पर नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को बैठक में 2024 चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने मोदी-मनोहर की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने की अपील की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश

जिला कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिले के पदाधिकारियों से वर्तमान कार्यों का फीडबैक भी लिया गया है। श्री सैनी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले कार्यक्रमों पर भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए और कहा कि लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है।

नमो एप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें कार्यकर्ता

पढ़ें :- हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

कहा कि 22 जनवरी को राम लला मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला के विराजमान होने के समय देश और प्रदेश के सभी मंदिर भी साफ और स्वच्छ होने चाहिए। इसलिए सभी कार्यकर्ता देव स्थलों की साफ सफाई के अभियान में जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। आज की बैठक में कार्यकर्ताओं को नमो एप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का टॉस्क दिया गया।

Advertisement