Kanpur: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से चर्चित अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा कानूनी विवाद में घिर गई हैं। कानपुर में एसीजेएम 5 की कोर्ट में मंगलवार को उनके खिलाफ कथित धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने और गलत जानकारी देने के आरोपों को लेकर मुकदमा(परिवाद) दर्ज कराया गया है।

