क्या आपको भी प्याज काटते वक्त आंसू आते है तो इन तरीकों को अपनाए।
Updated Date
नई दिल्ली । प्याज का उपयोग हर कोई अपने रसोई में करता है और यह खाच इंग्रेडिएंट भी होता है। लगभग सभी सब्जियों, दाल और मीट आदि की रेसिपी में प्याज का प्रयोग होता ही होता है। प्याज का प्रयोग भारतीय रसोई में खूब होता है उसके बिना शायद ही कोई चटपटी सब्जी बन सकती है। लेकिन यह खाने को जितना लाजवाब बनाता है उतना ही ज्यादा यह काटते समय रूलाता भी है। प्याज काटते समय ज्यादातर लोगों के आंखों में आसू आने लगते हैं। इसका मुख्य कारण, प्याज कटने के दौरान सल्फर गैस का उत्सर्जन होता है, जिसके कारण आंखों में आंसू आने लगते हैं. आइए इससे बचने का उपाय यहां देखते हैं।
प्याज को पानी में भिगोएं- कोशिश करें कि जब भी आप प्याज को काटे तो उसे पानी में कुछ वक्त के लिए भिगो दे।
प्याज को फ्रीजर में रखें- प्याज को काटने से पहले उसे कुछ समय तक फ्रीजर में रख दें। ठंड में रखने से भी सल्फर गैस कम होती है और प्याज काटते समय आंखों में आंसू नहीं आता है।
प्याज पर विनेगर लगा दें – प्याज काटने से कुछ दे पहले उसे विनेगर के सिरके में डालकर रख दें उसके बाद काटें।
आलर्जी गोगल्स पहनें- आंसू आने से बचने के लिए प्याज काटते समय आलर्जी गोगल्स पहन सकते हैं। इससे आपके आंखों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।