Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में आज बढ़ेगा पारा, कल बूंदाबांदी के आसार, गुलाबी हवाओं का दौर रहेगा जारी

लखनऊ में आज बढ़ेगा पारा, कल बूंदाबांदी के आसार, गुलाबी हवाओं का दौर रहेगा जारी

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ में आज बढ़ेगा पारा, कल बूंदाबांदी के आसार, गुलाबी हवाओं का दौर रहेगा जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। देर रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान तेज पूर्वी हवाओं का असर भी बना रहेगा।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

वही बीते 16 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36. 6 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री था। इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट हुई, लेकिन अब फिर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गयी।

वही बीते दिन बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम रहा। दिन में तेज धूप निकली रही जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी पूर्वी हवाओं का असर बना रहा।

मौसम विभाग का अनुमान के अनुसार21 मार्च को लखनऊ सहित इसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इसके बाद कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ तेज धूप भी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान फिर से 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
Advertisement