Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 3 बच्चों वाली महिला चोर का आतंक, घरों में काम मांगने के बहाने करती है एंट्री, चोरी करती है कीमती सामान

लखनऊ में 3 बच्चों वाली महिला चोर का आतंक, घरों में काम मांगने के बहाने करती है एंट्री, चोरी करती है कीमती सामान

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक ऐसी महिला चोरी सामने आई है, जो तीन बच्चों के साथ कॉलोनियों में घूमती है। काम मांगने के बहाने घरों में एंट्री करती है और पलक झपकते कीमती सामान गायब कर देती है। बच्चे भी चुपके से ड्राइंग रूम में घुसकर पलक झपकते पर्स, कीमती सामान गायब कर देते हैं।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

इनकी चोरियों का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें इनकी सारी गतिविधियां नजर आ रही हैं। महिला, घंटाघर और मुफ्तीगंज सहित आसपास के कई घरों में ऐसा कर चुकी है। फिलहाल पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है और फुटेज के आधार पर जांच की बात कही जा रही है।

कई दिनों से इलाके में घूम रही संदिग्ध महिला

क्षेत्रीय निवासी हामिद हुसैन ने बताया कि संदिग्ध महिला क्षेत्र में कई दिनों से घूमते हुए देखी गई है। पहले तो किसी को महिला पर शक नहीं हुआ। महिला के साथ 2-3 छोटे बच्चे रहते हैं। वे खुले गेट वाले मकान पर नजर रखते हैं। ऐसे मकान चुनते हैं, जहां बुजुर्ग हो या परिवार में सदस्य कम हों।

घर का मेन गेट खुला मिल गया तो महिला का काम आसान हो जाता है। वह धीरे से अंदर जाकर सामान गायब करती है और बाहर बच्चे निगरानी करते रहते हैं। महिला बच्चों के साथ इतनी खामोशी से घर के अंदर प्रवेश करती है कि किसी को भनक नहीं लगती। अगर कोई सामने आ जाए तो फौरन वह काम मांगने का बहाना कर देती है। हामिद ने बताया कि चोरी की जानकारी उस वक्त हुई, जब महिला के जाने के बाद शीश महल के रहने वाले कासिम ने CCTV चेक किया।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Advertisement