Jammu – Kashmir : कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया। आतंकियों ने केल्लाम इलाके में शुक्रवार देर शाम पहचान पूछने के बाद दो हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये मजदूर केल्लाम इलाके के एक ईट भट्ठे में काम कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चारों तरफ से घेराबंदी की जा रही है।
पढ़ें :- प्रदर्शन आधारित राजनीति ने भ्रष्टाचार, जातिवाद जैसी बुराइयों की जगह ली : अमित शाह
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने दोनों मजदूरों की पहचान करने के बाद उन्हें गोली मार दी। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ से थे। मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इनकी पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भोपिंदर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, द रेजिस्टेंस फ्रंट पर इस हमले का आरोप है, जो लश्कर – ए – तैयबा से जुड़ा संगठन है।
हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रही हैं। बता दें कि 10 दिनों में दक्षिण कश्मीर में दूसरा आतंकी हमला हुआ। इससे पहले आतंकियो ने हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आशिक हुसैन कुरैशी आईआर तीसरी बटालियन में थे। उन्हें अमरनाथ की सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था।
“राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी”
पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह बड़ा आतंकी हमला था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने इसे कायराना हमला बताया। विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उपराज्यपाल ने सुरक्षाबलों को अभियान तेज करने के निर्देश दिए। यह पहली घटना नहीं है, जिसमें आतंकियों ने गैर – स्थानीय मजदूरों पर हमला किया है।
यह पहली घटना नहीं है, ऐसी कई घटनाएं हैं, जिसमें आतंकियों ने गैर – स्थानीय मजदूरों पर हमला किया है। इससे पहले शहीदगंज इलाके में आतंकियों ने पंजाब के दो गैर –स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या की थी।
पढ़ें :- 26 साल में कितनी बार ढहीं दिल्ली में इमारतें? इन बड़े हादसों में गईं सैकड़ों जानें, MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल
Written By – AVINAY MISHRA
यह भी पढ़ें : Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
पढ़ें :- बिहार में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से पहुंचा 1.91 मीटर ऊपर
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय मथुरा दौरा, 3 और 4 सितंबर को रहेंगे जिले में