Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारः सोता रहा दूल्हा और प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, साथ में गहना और नगद भी समेटा

बिहारः सोता रहा दूल्हा और प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, साथ में गहना और नगद भी समेटा

By Rajni 

Updated Date

भागलपुरदूल्हा कमरे में सोता रहा और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जाते-जाते वह गहना और नगद भी लेती गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूल्हा सोकर सुबह उठा।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

घटना बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव की है। पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। नंदलाल 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से शादी कर 22 मई को पत्नी के साथ घर पहुंचा था। 22 मई की देर रात उसकी पत्नी फरार हो गई।

दुल्हन के गायब होने के बाद परिवारवालों ने उसके घर वालों से भी बात की तो पता चला कि वह प्रेमी के साथ भाग गई। जांच कर रहे पुलिस के अवर निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन के ससुराल से फरार होने की तस्वीर निकाली।

पति नंदलाल ठाकुर ने कहा कि हिंदू रीति रिवाज के तहत मेरी शादी 21 मई को हुई। 22 तारीख को हम लड़की को लेकर अपने घर आए और उसी रात लड़की लगभग दो बजे रात में अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका
Advertisement