लखनऊ। देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ी उपलब्धि मिली है। सपा सदस्यों के लिए सदन में बैठने के लिए पहली लाइन मिली है।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
इससे पहले वह विधानसभा में भी पहली लाइन में बैठते थे और योगी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम करते थे। अब यही नजारा लोकसभा में भी देखने को मिलेगा।
यूपी में ऐतिहासिक जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी उत्साहित हैं। यही कारण है कि वह यूपी छोड़कर वह केंद्र की राजनीति करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सपा ने कुल 37 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं 80 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को छह सीटें मिली है। इस प्रकार कांग्रेस-सपा गठबंधन को कुल 43 सीटें मिली हैं।