1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री, भाजपा ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री, भाजपा ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में द कश्मीर फाइल्स मूवी को टैक्स फ्री करने के विरोध में जंतर मंतर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 मार्च। नई दिल्ली जिले स्थित जंतर मंतर पर दिल्ली भाजपा द्वारा राजधानी दिल्ली में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के मांग को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की आप सरकार पर ना सिर्फ जमकर निशाना साधा, बल्कि कई गंभीर आरोप भी लगाए।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जब तक ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री नहीं किया जाता, तब तक भाजपा का विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा और कल विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

वहीं आदेश गुप्ता ने कश्मीर में हुए नरसंहार को लेकर कांग्रेस की सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। टुकड़े-टुकड़े गैंग के तार जेएनयू से जुड़े हुए हैं। जिसका समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करते हैं और हर बार उनके साथ खड़े नजर आते है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय को दर्शाती है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से लगातार दिल्ली भाजपा राजधानी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की मांग कर रही है। इसको लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष समेत भाजपा के सभी विधायकों द्वारा पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की गई थी।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com