Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. परिवार से मिलने आ रहा दरोगा ट्रेन से कटा, चारबाग स्टेशन पर उतरते समय हुआ हादसा

परिवार से मिलने आ रहा दरोगा ट्रेन से कटा, चारबाग स्टेशन पर उतरते समय हुआ हादसा

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। चारबाग स्टेशन में बीते दिन बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते समय दरोगा सुरेश सिंह (59) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मूलरूप से बिजनौर जिले के रहने वाले सुरेश वर्तमान में रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात थे।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

सुरेश सिंह गाजीपुर के सर्वोदय नगर में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक सुरेश तीन दिन की छुट्टी पर आए थे। विभागीय काम से उन्हें बृहस्पतिवार सुबह हरदोई जाना था। शाम को ड्यूटी पर लौटना था। सुबह वह ट्रेन पकड़ने चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंचे थे। इस बीच ट्रेन के दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़े होने की अनाउंसमेंट हुई।

सुरेश ट्रेन पकड़ने के लिए सीढ़ियों के बजाए पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर जाने लगे। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी ने उनके पास मिले दस्तावेजों के जरिये घटना की जानकारी उनके परिजनों व अधिकारियों को दी। परिवार में पत्नी, बेटा सभाजीत सिंह व दो अन्य बच्चे हैं। इस वर्ष जून में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Advertisement