Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics: संजय निषाद के नरम पड़े सुर, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बताई ये वजह

UP Politics: संजय निषाद के नरम पड़े सुर, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बताई ये वजह

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। निषाद पार्टी के मुखिया और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद संजय निषाद ने कहा कि, वो हमारे अभिभावक है, हमारे मार्गदर्शक है। उनसे दिशानिर्देश लेना और अपने दर्द को बताना हमारा काम है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

संजय निषाद ने कहा कि 16 तारीख को निषाद पार्टी का स्थापना दिवस है, उसके लिए उन्हें आमंत्रित करना था। कार्यवाही और सुरक्षा से संबंधित कुछ मुद्दे थे। लापरवाह और मनमाने अधिकारियों के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री से बात की है। लापरवाह और मनमाने अधिकारियों पर सबूत मिलने पर कार्यवाही की बात का भी संजय निषाद ने समर्थन किया। भाजपा सरकार में मनमुटाव की खबरों को संजय निषाद ने बेबुनियाद और विपक्ष की साजिश करार दिया।

Advertisement