1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आया कॉल, पढ़ें

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आया कॉल, पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को एक शख्स की ओर से जान से मारने की धमकी म‍िली है। हालांकि, पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जाता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को एक शख्स की ओर से जान से मारने की धमकी म‍िली है। हालांकि, पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जाता है.

पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली पुलिस के मुताब‍िक आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है और मानसिक रूप (Mentally Challenged) से उसकी हालत ठीक नहीं है। आरोपी का द‍िमाग का इलाज चल रहा है। इसके चलते उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. यह कॉल बीती रात्र‍ि 12.05 बजे म‍िली थी। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है।

फोन पर सीएम को मिली धमकी

द‍िल्‍ली पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताब‍िक आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने (Threatens to kills Delhi CM Kejriwal) की धमकी दी थी।

कॉल करने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इसको गंभीरता से लिया और इसकी पहचान करने में जुट गई। इसके कुछ समय बाद ही आरोपी को पकड़ ल‍िया गया। आरोपी का इलाज (Mentally Challenged) दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com