गोरखपुर। सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर तीन अपचारी मंगलवार की भोर में फरार हो गए। सुबह आठ बजे घटना की जानकारी होने पर अधीक्षक ने पहले खोजबीन की, उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। दोपहर में यहां डीएम व एसएसपी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले के 205 अपचारी निरुद्ध हैं। लूट के केस में 10 माह से निरुद्ध कैंपियरगंज, आर्म्स एक्ट में पकड़े गए चौरीचौरा व दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध महराजगंज जिले के अपचारी ने भोर में लोहे की राड से छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़ दिया आशंका जताई जा रही है की छत से कूद कर तीनों भाग गए।
सुबह आठ बजे गिनती के समय कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो अधीक्षक को बताया। छानबीन करने पर पता चला कि तीनों छत के रास्ते भागे हैं। अधीक्षक ने पहले तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर इसकी जनकारी तिवारीपुर थाने को दी। पुलिस ने बल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा, परंतु पता नहीं चल सका। दोपहर में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना की जानकारी ली।