Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बंगाल निकाय चुनाव में लहराया टीएमसी का परचम, 108 में से 103 पर जमाया कब्जा

बंगाल निकाय चुनाव में लहराया टीएमसी का परचम, 108 में से 103 पर जमाया कब्जा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पश्चिम बंगाल में बुधवार को 108 नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। इनमें से 103 पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है जबकि एक नगरपालिका पर माकपा का कब्जा बरकरार है। तीन नगरपालिका त्रिशंकु हुई हैं जबकि एक नगरपालिका पर अन्य दल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में गोली मारकर की थी लूट

विधानसभा और नगर निगम चुनाव के बाद यह तृणमूल कांग्रेस की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। नगर पालिका में से 31 नगर पालिकाएं ऐसी हैं जहां विपक्ष का खाता भी नहीं खुल सका है। जिस एक नगर पालिका पर अन्य दल के उम्मीदवार की जीत हुई है वह दार्जिलिंग नगर पालिका है। यहां हामरो पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा नदिया जिले के ताहिरपुर में माकपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा के हाथ से पश्चिम मेदिनीपुर की बहुचर्चित कांथी नगर पालिका फिसल गई है जो आज तक अधिकारी परिवार के कब्जे में थी। उत्तर 24 परगना के बहुचर्चित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के परिवार के कब्जे वाली भाटपाड़ा नगरपालिका पर भी तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है।

Advertisement