1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Gujarat Election 2022 : पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां,अमित शाह भी करेंगे दो जनसभाएं

Gujarat Election 2022 : पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां,अमित शाह भी करेंगे दो जनसभाएं

पीएम मोदी का आज सोमनाथ मंदिर जाने के बाद उनका सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है.वह वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में लोगों को संबोधित करेंगे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करेंगे. इसमें प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी आज गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में रैलियों को संबोधित करेंगे.

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’

रविवार को सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद उनका सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है. वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में स्थानों को अंतिम रूप दिया गया है.कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे सौराष्ट्र के वेरावल में रहेंगे और दोपहर 12:45 बजे धोराजी में रहेंगे. अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाद में शाम 6:15 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को गांधीनगर लौट आएंगे और रात में राजभवन में आराम करेंगे.इन रैलियों को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां की गई है.

अमित शाह करेंगे दो जनसभाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज राज्य के तापी और नर्मदा जिलों में दो जनसभाएं करेंगे. अमित शाह रविवार को तापी के निझर गांव और नर्मदा के देदियापाड़ा कस्बे में जनसभाएं करेंगे. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौराष्ट्र से सूरत तक राज्य भर में कम से कम आठ कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है. पीएम मोदी 20 नवंबर से 22 नवंबर तक लगातार तीन दिनों तक गुजरात के सौराष्ट्र में रैलियां करेंगे.
.
आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम

गुजरात में, भाजपा पार्टी पिछले 27 वर्षों से सत्ता में है और नरेंद्र मोदी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं.इस बार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में पार्टी 140 से ज्यादा सीटें लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. राज्य लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है और पार्टी को वापस आने और सातवें कार्यकाल के लिए सरकार बनाने का भरोसा है. गुजरात राज्य में 182 विधानसभा क्षेत्र हैं, 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

पढ़ें :- महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: शहरी राजनीति में बीजेपी गठबंधन की मज़बूत दस्तक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com