1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेशः तीन साल बाद लिया बदला, डायरेक्टर को कोचिंग से बुलाया, बात की और मार दी गोली

मध्यप्रदेशः तीन साल बाद लिया बदला, डायरेक्टर को कोचिंग से बुलाया, बात की और मार दी गोली

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हमलावरों ने दिनदहाड़े कोचिंग क्लास के डायरेक्टर को गोली मार दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने तीन साल बाद अपने अपमान का बदला लिया।

By Rajni 

Updated Date

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हमलावरों ने दिनदहाड़े कोचिंग क्लास के डायरेक्टर को गोली मार दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने तीन साल बाद अपने अपमान का बदला लिया।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

हमलावर तीन साल पहले कोचिंग से निकाले जाने से खफा थे। गुरुवार दोपहर 12 बजे के आसपास हमलावर बाइक से आए। उन्होंने डायरेक्टर को आवाज देकर कोचिंग क्लास से बाहर बुलाया। कुछ देर बात की। इतने में बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने कट्‌टे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने के बाद वे मौके पर ही गिर पड़े।

कोचिंग डायरेक्टर गिरवर सिंह कुशवाहा अंबाह के रहने वाले हैं। वे जिले के मुरैना गांव में कोचिंग चलाते हैं। पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले।

गोली मारने वाले दोनों युवक सगे भाई हैं। बड़े का नाम विवेक राठौर, तो छोटे का नाम विनय राठौर है। दोनों तीन साल पहले इसी कोचिंग में पढ़ते थे। गिरवर सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले यह लड़के मेरे यहां पढ़ा करते थे। पढ़ाई ठीक से नहीं करते थे, इसलिए कोचिंग से भगा दिया था। इसका बदला उन्होंने अब आकर लिया है।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com