मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

राष्ट्रपति ने इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन की रखी आधारशिला, कहा- अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता योद्धा हैं सफाई मित्र

HO BUREAU

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 सितंबर को उज्जैन ( मध्य प्रदेश) में सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा बढ़ाई और संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखी। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सफाई मित्र अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता योद्धा हैं। वे हमें बीमारियों, गंदगी और स्वास्थ्य जोखिमों से बचाते हैं। वे राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

frontline cleanliness warrior
frontline cleanliness warrior
शेयर करें

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 सितंबर को उज्जैन ( मध्य प्रदेश) में सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा बढ़ाई और संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखी। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सफाई मित्र अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता योद्धा हैं। वे हमें बीमारियों, गंदगी और स्वास्थ्य जोखिमों से बचाते हैं। वे राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों का सबसे बड़ा श्रेय हमारे सफाई मित्रों को जाता है।राष्ट्रपति ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना सरकार और समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मैन-होल को खत्म कर मशीन-होल के माध्यम से सफाई की व्यवस्था की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत सफाई मित्रों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य जांच सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

2025 तक हासिल करना है संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य 

उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि मध्य प्रदेश के कई शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2025 तक चलने वाले स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के दौरान हमें संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करना है। ‘खुले में शौच से मुक्त’ की स्थिति को बरकरार रखते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करना है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश में ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ का संदेश फैलाने का अभियान चल रहा है। लोग गंदगी और कूड़ा-कचरा हटाकर भारत माता की सेवा का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वच्छ भारत मिशन को हर गांव, हर गली-गली में बढ़ावा देने के लिए सभी नागरिक आगे आएंगे और इस अभियान में श्रमदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी आदर्शों को व्यवहार में ला सकेंगे। स्वच्छता की ओर हमारा एक कदम पूरे देश को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने सभी से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

शेयर करें