Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. टोरंटो फिल्म फेस्टिवलः करण ने बांधे प्रियंका की तारीफों के पुल

टोरंटो फिल्म फेस्टिवलः करण ने बांधे प्रियंका की तारीफों के पुल

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। कनाडा में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में करण से प्रियंका को लेकर कई सवाल पूछे गए।जिस पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड फिल्में करने के फैसले पर पर प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका इस कामयाबी को डिसर्व करती हैं। जिस तरह से उन्होने अपने करियर को प्लान किय हैं वो काबिलेतारीफ है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में मिली कामयाबी के लिए प्रियंका की मेहनत और लगन को कारण बताया है।

पढ़ें :- हरियाणाः चण्डीगढ़ में जल्द खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय सुविधा कार्यालयः अनुराग ठाकुर

फिल्म फेस्टिवल के दौरान करण जौहर से पूछा गया कि इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड में बेहतरीन काम कर रही हैं। प्रियंका की कामयाबी और बॉलीवुड से हॉलीवुड शिफ्ट होने के उनके फैसले के बारे में आप क्या सोचते हैं ? इस पर करण जौहर ने कहा कि उनका ये फैसला फैंटास्टिक था। उन्होंने कहा- प्रियंका को स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ते देख अच्छा लगता है।

करण जौहर ने कहा- मुझे खुशी है कि आज प्रियंका को वो खुशी और कामयाबी हासिल हो चुकी है जो वो हमेशा से चाहती थीं, वो भी अपनी शर्तों पर।

Advertisement