1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में कुदरत का कहरः मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, चट्टान गिरने से 10 की मौत, 48 घर जमींदोज

महाराष्ट्र में कुदरत का कहरः मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, चट्टान गिरने से 10 की मौत, 48 घर जमींदोज

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलधार बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। कई घर तबाह हो गए हैं। कई लोगों की जान चली गई है। बचाव व राहत कार्य के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

By Rajni 

Updated Date

रायगढ़ महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलधार बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। कई घर तबाह हो गए हैं। कई लोगों की जान चली गई है। बचाव व राहत कार्य के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

मृतकों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद

महाराष्ट्र सरकार मृतकों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद देगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी। जिले में बुधवार रात चट्टान खिसकने से 48 घर तबाह हो गए। हादसे में 10 लोगों की जान गई है। जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां अंबा, सावित्री और पातालगंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com