1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एकनाथ शिंदे राज्य के 3 मंत्रियों और 27 विधायकों के साथ गुजरात पहुंचे, दिल्ली में नड्डा से मिले अमित शाह

एकनाथ शिंदे राज्य के 3 मंत्रियों और 27 विधायकों के साथ गुजरात पहुंचे, दिल्ली में नड्डा से मिले अमित शाह

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपने समर्थक करीब 25 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गुजरात चले गए हैं। विधान परिषद चुनाव में कल क्रॉस वोटिंग हुई थी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

महाराष्ट्र, 21 जून 2022। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार इस समय बेहद ही खराब दौर से गुजर रही है। सरकार के दिग्गज नेता व मंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 15, एनसीपी के एक व 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत निकल चुके हैं। इस दल में एकनाथ शिंदे के अलावा सरकार के तीन अन्य मंत्री  भी है। सुबह से ही किसी से भी बात नहीं हो पाई है।

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

खबर बाहर आई तो सरकार में हलचल बढ़ गई। मामला दिल्ली तक जा पहुंचा है। गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके घर गये हैं। इसी बीच खबर आई है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि उद्धव सरकार के खिलाफ शिंदे अन्य विधायकों के साथ प्रेसवार्ता कर कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना एनसीपी गठबंधन के पास 56 विधायक थे। महाराष्ट्र विधानसभा 288 विधायकों की है, यानी सरकार को कुर्सी बचाने के लिए करीब 144 विधायक चाहिए। इस समय के हालात में एनसीपी शिवसेना व कांग्रेस के पास 153 विधायक बचते हैं।

संजय राउत बोले महाराष्ट्र में किसी भी तरह का भूकंप नहीं आएगा

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई भूकंप नहीं आएगा। कुछ विधायकों नाराज है, जिनसे फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूरत में जो विधायक है उनको वापस नहीं आने दिया जा रहा है। उनकी घेराबंदी कर दी गई है। सभी विधायक शिवसेना के हर संघर्ष में शामिल रहे हैं।

पढ़ें :- बंगाल में बदलाव या भ्रम? पहले चरण के ट्रेंड से ममता बनर्जी पर बड़ा खतरा!

सूत्रों ने बताया कि सभी विधायक सूरत मे ली मेरिडियन होटल में रुके हुए हैं। विधायकों को सूरत ले जाने में भाजपा के दो बड़े नेताओं के नाम आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक शिंदे सहित शिवसेना के 15 विधायक सूरत के होटल में रुके हैं। इनमें महेश शिंदे, शहाजी बापू पाटील, महेंद्र दळवी, भरत गोगावले, महेश थोरवे, संजय राठोड, विश्वनाथ भोईर, उदयसिंह राजपूत, संदीपान भुमरे, रमेश बोरणारे, प्रदीप जैसवाल, संजय शिरसाठ, अब्दुल सत्तार व तानाजी सावंत शामिल हैं।

विधायक गिरा सकते हैं सरकार

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के दौरान महाविकास आघाडी के पास 162 विधायक थे, जबकि पहले उसके पास 170 विधायक थे। राज्यसभा चुनाव के बाद महाविकास अघाडी में विधायकों की संख्या कम हो गई है। परिषद चुनाव में 19 विधायक महाविकास आघाडी से दूर हुए। वहीं दूसरी ओर अब भाजपा को 134 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं सरकार को टिकने के लिए 144 विधायकों का बहुमत चाहिए। ऐसे में महाविकास अघाडी व भाजपा की संख्या में अंतर बहुत कम रह गया है।

सरकार गिराने के बात पर एकनाथ शिंदे को बगावती विधायकों की सदस्यता भी कायम रखनी होगी। महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के पास कुल 56 विधायक है। कानून के हिसाब से शिंदे को 2/3 विधायक यानी 37 विधायक जुटाने होंगे। फिलहाल शिंदे के पास कुल 30 विधायक होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें शिवसेना के 15 विधायक है।

पढ़ें :- Atal Pension Yojana में बड़ा बदलाव! अब मिल सकती है 10,000 रुपये तक पेंशन… जानें पूरी खबर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com