Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. एप्पल साइडर विनेगर के यह लाभ, जो आप सोचे भी नहीं होंगे

एप्पल साइडर विनेगर के यह लाभ, जो आप सोचे भी नहीं होंगे

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली फिट रहने के लिए लोग आजकल क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई जिम जाता है तो कोई घर में ही कसरत कर लेता है। ऐसे में बहुत लोग यह सोचते हैं कि ऐसा क्या खाएं या क्या पिएं, जिससे आपकी सेहत ठीक भी रहे। इसी के साथ ही वेट लॉस भी हो जाए तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ आपका वेट लॉस करने में मदद करेगा बल्कि आपकी एनर्जी भी कम नहीं होने देगा। उसका नाम है एप्पल साइडर विनेगर। जी हां अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इससे अच्छी चीज आपके लिए कुछ नहीं हो सकती है। इसमें कुछ ऐसी चीजे नहीं मिली होती हैंं जिससे आपको नुकसान पहुंचेगा। सेब के सिरके को ही एप्पल साइडर विनेगर बोला जाता है जो कि वजन कम करने में काफी कारगर होता है। तो चलिए जानते हैं कि इसके फायदे क्या-क्या है ?

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी  

किस तरीके से काम करता है यह विनेगर?

जैसा कि आपको बता दिया है कि सेब के सिरके को ही एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है। इसीलिए जो फायदे आपको सेब से मिलते हैं तकरीबन वहीं फायदे आपको इस विनेगर से भी प्राप्त होते हैं। दूसरे सिरके के संदर्भ में सेब का सिरका काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पूरी तरीके से होती है।

क्या होते हैं फायदे?

कैसे पीते हैं एप्पल साइडर विनेगर

पढ़ें :- दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दवा घोटाले के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, ‘आप’ कार्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन

अब चलिए जानते हैं कि इसको किस तरीके से पीया जाता है। आप इसको रोज सुबह खाली पेट पिएं। एक गिलास में पानी लेकर 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेना है। इसके बाद उसमें आधे नींबू का रस डालना है फिर इसमें सेंधा नमक डाल देना है, इसके बाद इसका सुबह-सवेरे सेवन कीजिए। आपको काफी लाभ मिलेगा इसका।

Advertisement