1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोहम्मद कासिम ने कहा – ‘मराठी भाषा के खिलाफ नहीं…’, गरीब ड्राइवरों की रोजी बचाने की मांग

मोहम्मद कासिम ने कहा – ‘मराठी भाषा के खिलाफ नहीं…’, गरीब ड्राइवरों की रोजी बचाने की मांग

Pratapgarh : मोहम्मद कासिम ने कैब ड्राइवरों का बैज, परमिट या लाइसेंस रद्द न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मराठी भाषा के खिलाफ नहीं है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Pratapgarh : मोहम्मद कासिम ने कैब ड्राइवरों का बैज, परमिट या लाइसेंस रद्द न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मराठी भाषा के खिलाफ नहीं है। हम मराठी के साथ संविधान में मान्यता प्राप्त सभी 22 भाषाओं का सम्मान करते हैं। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि भाषा नहीं बोल पाने के कारण गरीब टैक्सी या कैब ड्राइवरों का बैज, परमिट या लाइसेंस रद्द न किया जाए।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

उन्होंने कहा कि कई ड्राइवर रोज 500 से 1000 रुपये कमाकर अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाते हैं। ऐसे में उनका लाइसेंस या परमिट रद्द होने से उनकी रोजी-रोटी छिन सकती है। कासिम ने कहा कि सरकार ने कोर्ट में कहा है कि एक साल तक आरटीओ कोई कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन अधिसूचना अभी भी कायम है। इसलिए वह चाहते हैं कि अधिसूचना की संवैधानिक वैधता पर अंतिम फैसला मेरिट के आधार पर हो। कासिम ने बताया कि अब अधिवक्ता विवेक शुक्ला के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- बांदा में ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, 1 करोड़ 51 लाख रुपये से सुधारे जा रहे सड़कों के जंक्शन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com